Maithon : ईसीएल मुगमा एरिया की कापासारा आउटसोर्सिंग में झामुमो के नेतृत्व में मजदूरों का आंदोलन 13 जून को भी जारी रहा. इसके चलते आउटसोर्सिंग में कामकाज छठे दिन भी ठप रहा. पिछले तीन दिनों से मजदूरों के साथ झाकोमयू की केंद्रीय उपाध्यक्ष लखी देवी धरने पर बैठी हैं. धरना स्थल पर पहुंचे झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि आउटसोर्सिंग में मजदूरों का शोषण व हिटलरशाही पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी. जब तक मजदूरों पर से झूठा मुकदमा वापस नहीं हो जाता कंपनी का कामकाज ठप रहेगा. उन्होंने कहा कि महज एक झोला कोयला ले जाने के आरोप में मजदूर मधुसूदन बाउरी को बाथरूम में बंद कर मारपीट की घटना निंदनीय है. बेगुनाह गरीब मजदूरों के खिलाफ झूठा एफआईआर दर्ज कराकर संचालक ने दबंगई दिखाई है. सच्चाई यह है कि आउटसोर्सिंग संचालक खुद बड़े पैमाने पर कोयला चोरी करता है. प्रबंधन से सांठगांठ कर हाइवा से कोयला टपाया जाता है. ज्ञात हो कि आउटसोर्सिंग में 8 जून को मजदूरों द्वारा एक झोला कोयला ले जाने के सवाल पर बवाल हो गया था. निरसा थाना दोनों पक्षों ले अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई थी. आउटसोर्सिंग संचालक ने एफआईआर में नामजद 13 मजदूरों को काम से बैठा दिया. इसके विरोध में मजदूरों ने आउटसोर्सिंग का काम बंद करा दिया. इसके बाद 13 मजदूरों के समर्थन में अन्य 100 मजदूरों ने भी काम बंद कर दिया. धरना-प्रदर्शन में रमेश टूडू के साथ अर्णव सरकार, रतिलाल टूडू, गोपिन टूडू, आस्तिक बाउरी, नासिर शेख, रंजीत बाउरी, जलेश्वर मुर्मू, रमजान मरांडी, हीरालाल मुर्मू, हैदर अली, अजय कुमार, बाबू खान आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-give-information-about-the-achievements-of-the-central-government-to-the-general-public-aparna/">धनबाद
: केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम जनता को दें- अपर्णा [wpse_comments_template]
धनबाद : मजदूरों पर झूठा मुकदमा वापस होने तक बंद रहेगा आउटसोर्सिंग का काम- रमेश टुडू
Leave a Comment