Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में चापापुर कोलियरी के आउटसोर्सिंग मजदूरों ने किया चक्का जाम, तो झुका प्रबंधन

 
बकाया वेतन एवं वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, वार्ता में बनी सम्मति
Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र के चापापुर 10 नंबर आउटसोर्सिंग कंपनी टाईकून इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी और जुलाई महीने के बकाया वेतन की मांग को लेकर गुरुवार 24 अगस्त को चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद आउटसोर्सिंग प्रबंधन और सीबीएस ग्रुप के अभिकर्ता के साथ बीसीकेयू नेताओं की वार्ता हुई. वार्ता में बकाए वेतन का भुगतान तत्काल करने पर प्रबंधन राजी हुआ. साथ ही वेतन बढ़ोतरी को लेकर 11 सितंबर को अभिकर्ता के कार्यालय कक्ष में वार्ता आयोजित की गई. वार्ता में प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक सह अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, कंपनी के प्रबंधक बब्बन सिंह और यूनियन की ओर से केंन्द्रीय सचिव आगम राम, शाखा सचिव अमित मुखर्जी के अलावा बुधीराम, परेश सोरेन, देव मरांडी, कृष्णा मंडल, विनय मंडल, चंदन मुर्मू, काजल मंडल, पार्थो गोराई, दिनेश गोराई सहित अन्य मजदूर शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-truth-will-not-rule-in-jharia-purnima-singh/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झरिया में झूठ का नहीं अब सच का राज चलेगा : पूर्णिमा सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही