Search

 
 
 

धनबाद : मालिकाना हक का विवाद, पुराना बाजार के 30 दुकानदार ऊहापोह में

 

दुकान खाली कराने पहुंचे कोर्ट के नाजिर, मिली 10 दिन की मोहलत

Dhanbad : धनबाद के पुराना बाजार डीएवी स्कूल के पास वर्षों से व्यवसाय करते आ रहे करीब 30 दुकानदार दो पक्षों के बीच मालिकाना हक को लेकर ऊहापोह में हैं. दुकानदार अब तक एक पक्ष के निशार अहमद को किराया देते आ रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष के व्यवसायी शरद दुदानी ने जमीन पर मालिकाना हक बताया है. दरअसल, कोर्ट के आदेश पर रविवार को नाजिर दुकानों को खाली कराने आए थे. दुकानदारों ने इसका विरोध किया. वकील के माध्यम से पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रखा. कहा कि कागजात में त्रुटि है. काफी विचार-विमर्श के बाद नाजिर ने 10 दिन की मोहल दी है. इसके बाद नाजिर बिना दुकारों को सील किए लौट गए. दुकानदारों की तरफ से सोहराब खान ने कहा कि जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों की लड़ाई में दुकानदार पिस रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुकान चलने दें, मालिकाना हक जिनका भी होगा दुकानदार उन्हें किराया देने के लिए तैयार हैं. जमीन पर मालिकाना हक जतानेवाले व्यवसायी शरद दुदानी ने कहा कि जमीन उनकी है और न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला भी सुनाया है. कोर्ट के आदेश पर प्रतिनियुक्त नाजिर दुकानों को खाली कराने पहुंचे हैं.

80 वर्षों से चौथी पीढ़ी कर रही दुकानदारी : अनूप साहू

दुकानदार अनूप साहू ने बताया कि 80 वर्षों से उनका परिवार यहां दुकानदारी कर रहा है. 80 साल पहले उनके दादाजी इस दुकान का संचालन करते थे. फिर पिताजी, उसके बाद मैं और अब मेरा पुत्र दुकान का संचालन कर रहा है. इस दुकान से परिवार की भावनाएं जुड़ी हैं. परिवार की रोजी-रोटी इसी दुकान के सहारे चल रही है. दो मालिकों के बीच झगड़े में हमारी दुकानदारी को नहीं लाया जाए. दुकान पर जिसका वाजिब मालिकाना हक होगा, दुकानदार उन्हें ही किराया देंगे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-akar-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-highway/">साहिबगंज

: हाइवा की चपेट में अकार बाइक सवार युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही