Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा में पान दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

 

नशे में धुत युवकों को दुकान के पास लघुशंका करने से मना किया तो ले ली जान

दोनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेले गए 

Baghmara/Katras :  बाघमारा थाना क्षेत्र के हरिणा में शराब के नशे में चूर दो युवकों ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए एक बुजुर्ग पन्नालाल साव की पीट-पीटकर जान ले ली. बुजुर्ग की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी पान दुकान के सामने उन युवकों को लघुशंका करने से मना किया था. इसी बात पर गुस्साए युवकों ने उसे इतना पीटा की मौत हो गई. बीच-बचाव करने आए उसके नाती को भी पीटा गया. घायल नाती का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वारदात शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. घटना गुरुवार देर रात की है. हरिणा बाजार निवासी बुजुर्ग पन्नालाल साव की पान दुकान के समीप नशे में धुत्त कुछ युवक लघुशंका कर रहे थे. दुकानदार ने उन्हें थोड़ी दूर जाकर लघुशंका करने को कहा, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी. युवकों ने बुजुर्ग की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी.यह देख पन्ना का नाती राहुल साव बीच-बचाव करने आया. युवकों ने राहुल को भी मार-पीट कर जख्मी कर दिया.पन्ना साव और उसके नाती को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा देख नशेड़ी युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकले. इधर, शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई. आनन-फानन में दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग पन्नानाल साव को मृत घोषित कर दिया.जबकि घायल राहुल अस्पताल में इलाजरत है. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. बाघमारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया.

घटना के विरोध में बंद रहीं दुकानें

घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों में रोष व्याप्त है. दुकानदारों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं. इधर, घायल राहुल साव के बयान पर बाघमारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल गोप व दिनेश गोप को उनके घर नावाडीह से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-raids-in-nirsa-and-govindpur-20-boxes-of-spurious-liquor-and-30-liters-of-spirit-seized/">धनबाद

: निरसा व गोविंदपुर में छापेमारी,  20 पेटी नकली शराब व 30 लीटर स्प्रिट जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही