Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी के छात्रों को सालाना 46 लाख तक का पैकेज ऑफर

 
Dhanbad : आईआईटी आईएसएम, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-only-a-studious-student-can-achieve-the-goal-rural-sp/">(Dhanbad)

के एकेडमिक सत्र 2022-23 के विद्यार्थियां के कैंपस प्लेसमेंट से पहले प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) की शानदार शुरुआत हुई है. 3 अगस्त की शाम तक संस्थान के 80 विद्यार्थियों को पीपीओ मिल चुका है. कंपनियों ने 43 से 46 लाख रुपए सालाना का पैकेज ऑफर किया है. माइक्रोसॉफ्ट ने 24 स्टूडेंट्स को पीपीओ दिया है. इनमें कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के आठ, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन के पांच, मैथ एंड कंप्यूटिंग के चार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पांच और सिविल व पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के एक-एक छात्र को पीपीओ ऑफर किया गया है. वहीं ओरेकल ने 11, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक 10 सुटॉग ने 3, स्प्रिंकलर-उबर ने 3, सेल्स फोर्स ने 2, गूगल ने एक और फ्लिपकार्ट ने 2 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर किया है. बता दें कि वर्ष 2021-22 में संस्थान में रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ था. पिछले वर्ष कुल 1191 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर किया गया था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-iit-professors-gave-information-about-robot-technology-to-children/">

धनबाद : आईआईटी के प्रोफेसरों ने बच्चों को रोबोट तकनीक की दी जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही