Mahuda : राधानगर प्रखण्ड बनाओ समिति के बैनर तले शनिवार को सिजुआ के विनोद बिहारी चौक से महुदा मोड़ स्थित विनोद बिहारी चौक तक पदयात्रा निकाली गयी. महुदा मोड़ चौक पर सभा को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक प्रदीप महतो ने कहा कि जबतक राधानगर प्रखंड नहीं बन जाता है, तब चैन से नहीं बैठेंगे. और न ही राज्य सरकार को चैन से बैठने देंगे. इसके पूर्व राधानगर प्रखंड बनाओ समिति के बैनर तले विभिन्न पंचायतों के लोगों ने सिजुआ से बिनोद बिहारी महतो चौक महुदा मोड़ तक पदयात्रा की. प्रदीप महतो ने कहा कि पदयात्रा में शामिल भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ बता रही है कि राधानगर प्रखंड बन के रहेगा. उन्होंने कहा कि महुदा क्षेत्र के सुदुर गांव से बीस किलोमीटर की दूरी तय कर बाघमारा जाना पड़ता है. कोई भी काम सही ढंग से नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा कि जब तक राधानगर प्रखंड नहीं बनेगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी. सभा की समाप्ति के पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने बाघमारा बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. सभा का संचालन मुरली कुमार महतो ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार महतो ने किया. मौके पर उमेश महतो, रमेश रजक, आनंद महतों, अशोक महतो, विरेन्द्र महतो, भीम नापित, मुरली कुमार महतो, मालती देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, भुनेश्वरी देवी, अनिता देवी, मीना देवी, अंजु देवी, मालती देवी, लक्ष्मी देवी, दीपा देवी, बेवी देवी, कीरा देवी, सूर्यकांत महतो (मुखिया, सिंगडा) दिनेश महतो, भोला नापित, संजय सिंह, कैलाश महतो, हीरालाल महतो, निवेद कटियार, दीपक महतो संतोष महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : राधानगर प्रखंड बनाओ के बैनर तले निकली पदयात्रा
Leave a Comment