Search

 
 
 

धनबाद : बीडीओ के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई पदयात्रा

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वीं वर्षगांठ पर सभी नागरिकों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के मकसद से बुधवार 10 अगस्त को रैली निकाली गयी. बताते चलें कि अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर झंडा लगाना है. सभी गृहस्वामियों के अपने मकान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है. अभियान को सफल बनाने तथा लोगो में जागरूकता लाने हेतु बुधवार को एग्यारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में मैथन अमकुड़ा 4 नंबर से मैथन मेन गेट तक पद यात्रा निकाली गई. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि पद यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच हर घर तिरंगा के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाना है. मकसद है पंद्रह अगस्त को हर घर की छत पर तिरंगा शान से लहराए. कहा कि इस कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. पदयात्रा में प्रखंड प्रमुख संगीता महतो, बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार, सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह, उप प्रमुख बिनोद दास, मुखिया कंचन महतो, मुखिया बबलू चौधरी, मुखिया रोबिनी कुमारी हेंब्रम, मुखिया अजय कुमार मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य योगेश सिंह,संतोष कुमार राय,सुखदेव बाउरी,कृष्णा सिंह। ब्लॉक पदाधिकारी बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, बहादुर मुर्मू, अविनाश बाउरी, जुगोल बाउरी, जेएसएलपीएस की दीदी शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-students-being-deprived-of-competitive-exams-due-to-late-session/">धनबाद:

सेशन लेट होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित हो रहे छात्र [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही