Search

 
 
 

धनबाद : पेड़ों की कटाई नहीं रूकने पर पदयात्रा की चेतावनी

 
ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजित सिंह ने प्रेस-वार्ता कर पेड़ों की कटाई पर जताया विरोध
Dhanbad : बीसीसीएल के पीबी एरिया क्षेत्र मे लगातार हो रहे पेड़ों की कटाई को लेकर रविवार 30 जुलाई को ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजित सिंह ने केंद्रीय कार्यालय गोपालीचक नम्बर 2 में प्रेस वार्ता की. रंजित सिंह ऊर्फ बबलू कुमार ने कहा कि धनबाद जिले में निरंतर वृक्षों के काटने के कारण पर्यावरण का असंतुलन वृहद पैमाने पर उत्पन्न हो चुका है. जिसके कारण ही न्यूनतम से भी कम मात्रा में बारिश हो रही है. धनबाद जिले में आधुनिकीकरण की आड़ में सड़क के किनारे लगे वर्षो पुराने भारी वृक्षों को काट दिया गया. उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ बीसीसीएल और एसएनआर एसआई वीएसए आउटसोर्सिग कम्पनी बीसीसीएल के पीबी एरिया 7 अन्तर्गत लगे पेड़ों की कटाई कर रही है. कहा कि उनकी संस्था 2008 से बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनियों के प्रदूषण को लेकर आवाज़ उठा रही है. रंजित सिंह ने कहा कि पेड़ काटने के दोषियों पर कार्रवाई नही की गई दो दिनो तक धनबाद तक पद यात्रा कर विरोध करेंगे. प्रेस वार्ता में क्रांति मिश्रा, कमलेश उपाध्याय, सुभाष पासवान, ज्वाला सिंह, विनोद सिंह, अनिल सिंह, अजय पासवान, दिलीप सिंह, उदय तिवारी, राजेश भारती, भोला शर्मा, उत्पल झा, रामदेव चौहान, करण चौहान, मंज़ूर आलम, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, नंदलाल चौधरी, रवि पोदार, विक्रांत सिंह, रिंकु जलान, अजय तुरी, डब्लू पासवान, सरुन दुबे व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-storyteller-of-vrindavan-lalit-vallabhji-maharaj-is-visiting-govindpur/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : वृंदावन के कथावाचक ललित वल्लभ जी महाराज पधार रहे गोविंदपुर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही