Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फगुआ के रंग में रंगा धनबाद, होली मिलन समारोह में उड़े रंग-गुलाल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   होली पर्व को लेकर धनबाद का माहौल पूरी तरह फगुआ के रंग में रंग चुका है. विभिन्न समाज के लोग अपने-अपने तरीके से होली मना रहे हैं. 2 मार्च को धनबाद में होली के अलग-अलग रंग देखने को मिले. सभी लोग होली के रंग में पूरी तरह सराबोर दिखे. लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. फिल्मी व होली के गीत पर जमकर झूमे.

 गांधी सेवा सदन में बढ़ई समाज का होली मिलन 

बढ़ई समाज की ओर से गांधी सेवा सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह शामिल हुए. समाज के लोगों ने जमकर मस्ती की एक-दूसरे को रंग लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं. गीत-संगीत का दौर चला. सदस्य झूमते-नाचते होली के रंग में सराबोर हो उठे. मौके पर समाज के अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, लक्ष्मण राणा, रामनरेश शर्मा, दयानंद शर्मा, शंभू शर्मा, संदीप शर्मा, राजू विश्वकर्मा, भुनेश्वर शर्मा, मनोज राणा आदि मौजूद थे.

 कलाकारों एवं यूट्यूबरों ने मनाई होली

झारखंड लोक कला मंच के कलाकार एवं यूट्यूबर ने होली मिलन आयोजित किया. कार्यक्रम का प्रारंभ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गणेश वंदना से किया गया. इसके बाद कलाकारों ने एक से एक होली गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर मनोरंजन के साथ रंग और गुलाल खेल कर होली मिलन समारोह को भव्य बना दिया. गुड्डू गुप्ता, सुजीत कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, शंकर साव, मुन्ना, राजा, गब्बू भाई, महेश माही, रंजीत जायसवाल एवं सभी कलाकार उपस्थित थे.

  अखिल भारतवर्षीय प्रदेश यादव महासभा ने खेली होली

[caption id="attachment_569770" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ekal-holi-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> एकल विद्यालय में होली खेलती शिक्षिकाएं[/caption] अखिल भारतवर्षीय प्रदेश यादव महासभा की ओर से करकेंद खटाल में धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह मनाया गया. समारोह में धनबाद जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर यादव,  जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी यादव,  संजय यादव, राजेश यादव,  पप्पू यादव, अवधेश यादव आदि समाज के लोग मौजूद थे. एकल विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने होली मनाई. एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही