Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आरएस मोर कॉलेज में पेंटिंग व स्किट प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement

बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी: प्राचार्य

Dhanbad : आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में सांस्कृतिक विभाग की ओर से चंद्रयान-3 की सफल उड़ान के उपलक्ष्य में पेंटिंग व स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों ने प्रतियोगिताओं में वैज्ञानिक स्वभाव व प्रगति, रॉकेट लॉन्च, चंद्रयान-3 मिशन, इसरो, मिसाइल आदि पर पेंटिंग बनाई. प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया. स्किट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 की सफलता पर मंचन किया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व पर शिक्षित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इस अवसर पर प्रो इनचार्ज डॉ राजेन्द्र प्रताप, डॉ संजू कुमारी, डॉ रत्ना कुमार, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ श्याम किशोर सिंह, डॉ अजीत कुमार बर्णवाल, डॉ शबनम परवीन, सांस्कृतिक विभाग की समन्वयक डॉ कुहेली बनर्जी, प्रो स्नेहलता तिर्की, प्रो तरुण कांति खलखो, प्रो अविनाश कुमार, डॉ अवनीश मौर्या, डॉ त्रिवेणी महतो, प्रो अंजू कुमारी, प्रो विनोद एक्का, प्रो सत्य नारायण गोराई, प्रो त्रिपुरारी कुमार, प्रो स्नेहलता होरो, प्रो पूजा कुमारी, प्रो राकेश ठाकुर, प्रो रागिनी शर्मा, प्रो इक़बाल अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही