Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:मदर टेरेसा स्कूल में रक्तदान पर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी (Sindri) जन अधिकार मंच द्वारा मंगलवार 14 जून को मदर टेरेसा स्कूल में विद्यार्थियों के बीच रक्तदान विषय पर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता में 104 बच्चों ने भाग लिया. 50 बच्चों ने पेंटिंग एवं 54 बच्चों ने स्लोगन राइटिंग में हिस्सा लिया. निर्णायक के रूप में आर्ट शिक्षक कृष्णा जी मौजूद थे. इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की. प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद ने बच्चों के बीच इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंच की सराहना की. इस अवसर पर राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रक्तदाता रंजीत आचार्य को मंच एवं विद्यालय परिवार की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुके आचार्य ने अब तक 24 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाई है. उन्होंने रक्तदान में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया. मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने रक्तदान से संबंधित भ्रांतियों के बारे में बताया और संस्था के रक्तदान -महादान के संकल्प को दोहराया. सौरभ सिंह ने रक्तदाता दिवस का महत्व बताया और युवा वर्ग को रक्तदान के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मदर टेरेसा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ समेत मंच के स्वयंसेवक देवनदंन सिंह, विक्रम सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, दीपक तिवारी, अखिलेश सिंह, वासिद आदि ने भागीदारी निभाई. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-50-year-old-bccl-workers-body-found-in-suspicious-condition-inside-the-house/">धनबाद:

घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला 50 वर्षीय बीसीसीएल कर्मी का शव [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही