Search

धनबाद : राजकमल में हुई चित्रांकन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर

चित्रकारी से हो रहा है सोच एवं प्रतिभा का प्रदर्शन : प्राचार्य

Dhanbad : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 18 जुलाई मंगलवार को चित्रांकन प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में शामिल लगभग 50 छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि आपके बनाए चित्रों को देखकर कहा जा सकता है कि सभी अच्छे चित्रकार साबित होंगे. ये चित्र आपकी सोच और प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे हैं. उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विद्यालय के कला शिक्षक अमर कुमार, जयशंकर धर और मनोज कुमार साव की भूरि-भूरि प्रशंसा की.

प्रतियोगिता का परिणाम

कक्षा 6 के बाल वर्ग में दिव्य ज्योति चटर्जी प्रथम, गुरुकृत सिंह द्वितीय और जयदीप तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में सौम्या कुमारी प्रथम,आयुषी कुमारी द्वितीय और आभाश्री तृतीय स्थान पर रही. कक्षा 7 के बाल वर्ग में वैभव मिश्रा प्रथम,देव कुमार पांडे द्वितीय और रचित कुमार ने तृतीय, जबकि बालिका वर्ग में अनुप्रिया प्रथम,शारदा कुमारी द्वितीय और आरती कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. आठवीं कक्षा के बाल वर्ग में अभिषेक ठाकुर प्रथम रहे. प्रियांशु चौधरी द्वितीय एवं आयुष कुमार को तृतीय स्थान मिला. बालिका वर्ग में वर्षा कुमारी प्रथम, आयुषी कुमारी द्वितीय और रिद्धि कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. आठवीं कक्षा के छात्र अनिकेत ने वन संरक्षण विषय पर बाएं हाथ से चित्र उकेरा, जिसकी सराहना प्राचार्य समेत अन्य शिक्षकों ने की. प्रतियोगिता के आयोजन में उप प्राचार्या उमा मिश्रा व मनोज कुमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp