Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : परीक्षा पे चर्चा से पहले इंग्लिश स्कूल ऑफ लर्निंग में पेंटिंग प्रतियोगिता

Nirsa : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी को होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से पहले निरसा के सेंट्रल पूल इंग्लिश स्कूल ऑफ लर्निंग में 21 जनवरी को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खूबसूरत पेंटिंग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण जिला भाजपा की ओर से किया गया था. पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लोकर बच्चों में उत्साह है. स्कूल के प्राचार्य मकसूद आलम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. उनके मन से भय दूर होता है. प्रधानमंत्री का बच्चों के लिए संदेश है कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है, इससे डरना नही चाहिए. प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप जो भी करें पूरे आत्मविश्वास के साथ करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी. बिना टेंशन के परीक्षा देनी चाहिए. पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को शिल्ड व सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hundreds-of-pension-cases-pending-in-topchanchi-irregularities-in-enrollment-in-kasturba-schools/">धनबाद

: तोपचांची में पेंशन के सैकड़ों मामले लंबित, कस्तूरबा स्कूलों में नामांकन में भी गड़बड़ी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही