Search

 
 
 

धनबाद : जैन मंदिर धैया के पहले वार्षिकोत्सव पर निकली पालकी शोभायात्रा

 
Dhanbad : धनबाद के धैया स्थित जैन मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव 25 जून को मनाया गया. सुबह में पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. शोभायात्रा मंदिर से निकलकर रानी तलाब, मेमको मोड़ होते हुए वापस मंदिर पहुंची. मंदिर में श्री जी का महामस्तकाभिषेक के बाद शांतिधारा अभिषेक किया गया. हजारीबाग से आये पंडित दीपक शास्त्री के निर्देशन में पंचपरमेष्ठी विधान सम्पन्न कराया गया. समाज के प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि यह मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव था. पिछले वर्ष 18 से 25 जून तक आचार्य विद्यासागर जी के आशीर्वाद से मुनि प्रमाण सागर जी के सानिध्य में मंदिर का भव्य पंचकल्याणक किया गया था. उन्होंने बताया कि शाम में भगवान की महाआरती हुई. इसके बाद झुमरी तिलैया से आए भजन गायक नवीन पंड्या ने भजनों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में धनबाद, झरिया, कतरास, खरखरी, कोलकाता व सिलचर से आये श्रद्धालुओं ने भाग लिया. आयोजन में विमल गोधा, मनीष शाह, मनीष झांझरी, मुकेश जैन, संजय गोधा, वरुण गोधा, सुशील बाकलीवाल, विशाल जैन, चक्रेश जैन, प्राशुक जैन, अरिहंत जैन, रेणु जैन, राखी जैन, कुसुम जैन, सपना जैन, रेणु शाह, चंद्रकला जैन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribals-should-stay-away-from-alcohol-pay-attention-to-childrens-education-governor/">धनबाद

: आदिवासी शराब से दूर रहें, बच्चों की पढ़ाई पर दें ध्यान- राज्यपाल  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही