Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया में सिद्ध सांई धाम स्थापना दिवस पर निकली पालकी यात्रा

jharia : झरिया (Jharia) सिद्ध साईं धाम झरिया का 11वां स्थापना दिवस मंगलवार 23 मई को धूमधाम से मनाया गया. मंदिर परिसर भागा रोड चार नंबर झरिया से साईं पालकी व निसान शोभा यात्रा निकली, जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह कांकड़ आरती से मंदिर में अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. इसके बाद साईं बाबा का जलाभिषेक व विशेष पूजा की गई. मंदिर परिसर से निकली साईं पालकी यात्रा में समाजसेवी व कमेटी लोग शामिल थे. विप्र सेना झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की झरिया शाखा द्वारा शीतल पेय पदार्थ, फ्रूटी, शर्बत का वितरण किया गया. शहर की परिक्रमा कर पालकी यात्रा फिर मंदिर लौट आई. महिलाएं हाथ में निसान लेकर साईं बाबा के जयकारे लगा रही थीं. दोपहर में नर नारायण सेवा व महाभंडारा हुआ. सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह मंदिर पहुचीं व मत्था टेक कर साई बाबा का आशीर्वाद लिया और परिवार एवं समस्त  कोयलांचल वासियों के सुख समृद्धि की कामना की. इसके बाद उन्होंने भक्तो के बीच प्रसाद वितरण किया. सिद्ध साईं धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि इस वर्ष बाबा का 11 वां स्थापना दिवस मनाया गया. मंदिर व इलाके को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. सड़क पर तोरण द्वार भी बनाए गए हैं. देर रात तक भजन होगा. श्रीमती सिंह ने इस अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही