Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी साईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर निकली पालकी यात्रा

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी स्थित ऊँ श्री साईं संस्थान परिषद का 15 वां स्थापना दिवस मंगलवार यानी 07 मार्च को संरक्षक रविन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से संपन्न हुआ. साईं बाबा की भ्रमण यात्रा के दौरान निकली पालकी को फ्रांस की कंपनी टेक्नीप हेड बबन सिंह व रिटायर्ड डीएसपी हरिलाल यादव ने भी कंधा दिया. साईं बाबा मंदिर के संरक्षक ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत प्रातः 5 बजे से कांकड़ आरती व 7 बजे मंगल आरती से हुई. समारोह दोपहर 12 बजे बाबा की सहस्त्रनाम जाप आरती व संध्या 5 बजे पालकी यात्रा के साथ संपन्न हुआ. पालकी यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर शहरपुरा बाजार का भ्रमण करती हुई वापस मंदिर पहुंची. भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के पुण्य दर्शन किये और भोग छका. झारखंड सरकार के सचेतक सह पूर्व मंत्री टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भी बाबा के पुण्य दर्शन किये. पालकी यात्रा में संस्थान के संरक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह, उमाशंकर सिंह, डी के सिंह, अशोक सिंह, सतीश सिंह, राजू पाण्डेय, विशाल सिंह, अविनाश सिंह, अरुण सिंह, रेणु सिंह, हेमा शर्मा, रानी सिंह, मंजू, नीलम देवी, आभा सिंह, उषा सिंह, सहित कई भक्त शामिल हए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही