Search

 
 
 

धनबाद: श्री सिद्ध नागेश्वर साईं धाम बेकारबांध से निकलेगी पालकी यात्रा

 

 12 वें स्थापना दिवस पर 25 जुलाई को नगर भ्रमण के बाद होगा भजन-कीर्तन

Dhanbad : बेकारबांध स्थित साई मंदिर के 12 वें स्थापना दिवस पर 25 जुलाई मंगलवार को भव्य निसान यात्रा सह साई बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है. साईं मंदिर कमेटी के संजय मालाकार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 8:30 बजे मंदिर परिसर से यात्रा शुरू होगी, जो बेकारबांध, सिटी सेंटर, हाउसिंग कॉलोनी, खड़ेश्वरी मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, डीआरएम मोड़ होते हुए पूजा टॉकीज के समीप वापस मंदिर पहुंचेगी. यात्रा में सैकड़ों साई भक्त शामिल होंगे. यात्रा में झांकी, बैंड-बाजा भी शामिल होंगे. नगर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किया जाएगा. इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही