Search

 
 
 

धनबाद : आंधी-बारिश से घर पर गिरा ताड़ का पेड़

 
Baghmara: बाघमारा (Baghmara) कोयलांचल में लगातार दो दिन की बारिश और तेज आंधी ने चिलचिलाती गर्मी से राहत तो दी, मगर जगह-जगह कहर भी ढाया. रामकनाली ओपी अंतर्गत बुट्टू बाबू कुम्हार बस्ती में रविवार 1 मई को जागो कुम्हार के घर पर ताड़ का पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से करकट से बनी घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई. तेज हवा के कारण ताड़ के पेड़ का ऊपरी हिस्सा टूट गया और घर पर आ गिरा.  हालांकि किसी अनहोनी की आशंका से घटना के वक्त घर के सभी सदस्य बाहर थे. इसलिए कोई भी हताहत नहीं हुआ. बावजूद घर में रखे कई सामान और मिट्टी के बर्तन टूट-फूट गए. इन्हीं बर्तनों को बेचकर घर के लोगों का जीवन यापन होता है. फ़िलहाल भुक्तभोगी परिवार पूरी तरह सकते में है. मिट्टी के कुल्हड़ बनाकर गुजर-बसर करनेवाले गृहस्वामी का कहना है कि घर गिर जाने से रोजी रोजगार पर असर पड़ा है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-four-trucks-carrying-illegal-coal-caught-in-sudamdih/">धनबाद:

 सुदामडीह में पकड़े गए अवैध कोयला लदे चार ट्रक [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही