Search

धनबाद पंचायत चुनाव: चौथे चरण के मतदान के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) निरसा एवं गोविंदपुर प्रखंड में 27 मई को पंचायत चुनाव चौथे चरण की वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टी गुरुवार 26 मई को डिस्पैच सेंटर से मतदान सामग्री लेकर बूथों के लिये रवाना हो गई. सुबह आठ बजे से ही सेंटर पर चुनाव कर्मियों का आना शुरू हो गया. शुरुआत में डिस्पैच का काम धीमा रहा, लेकिन सेक्टर मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद रफ्तार तेज हो गई. निरसा के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक तथा गोविंदपुर प्रखंड के लिए आरएस मोर कॉलेज से चुनाव सामग्री डिस्पैच की गई. राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, ग्रामीण एसपी रेष्मा रमेशन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निरसा सुबोध कुमार सिंह, एलईओ अर्चना कुमारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों तथा आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में अपर समाहर्ता  नंदकिशोर गुप्ता, डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों की निगरानी में पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर तथा तय वाहन पर सवार होकर गंतव्य के लिए निकल पड़ीं. दोनों डिस्पैच सेंटरों पर कार्मिक, वाहन, सामग्री कोषांग के साथ साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट, हेल्पडेस्क, सुरक्षित मतदान कर्मी के लिए शेड बनाए गए थे. ज्ञात हो कि निरसा में 293 तथा गोविंदपुर में 492 मतदान केंद्र बनाये गए हैं. निरसा में 57549 पुरुष, 53118 महिला तथा गोविंदपुर में 93346 पुरुष, 84611 महिला व 9 थर्ड जेंडर सहित 2 लाख 88 हजार 633 मतदाता वोटिंग करेंगे. चौथे चरण के मतदान के लिए 93 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 204 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. निरसा में 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 49 सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, 5 जोनल पदाधिकारी व 5 जोनल पुलिस पदाधिकारी तथा गोविंदपुर में 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 44 सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, 4 जोनल पदाधिकारी व 4 जोनल पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.  दोनों प्रखंडों का मतदान सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा. 31 मई को तृतीय चरण के साथ चतुर्थ चरण की मतगणना साथ-साथ होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-one-died-due-to-slipping-in-ramkanali-op-area-of-baghmara/">धनबाद:

बाघमारा के रामकनाली ओपी क्षेत्र में चाल धंसने से एक की मौत [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//