Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पंचायत प्रतिनिधियों ने कराई झिलिया नदी की सफाई

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) कुमारधुबी क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश को देखते हुए शिवलीबाड़ी पूर्व पंचायत एवं मेढ़ा पंचायत के बीच बहने वाली झिलिया नदी का जल स्तर बढ़ रहा है. बाढ़ की आशंका को देखते हुए मुखिया तनवीर आलम एवं उप मुखिया सोनी देवी सहित जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. जेसीबी मशीन से झिलिया नदी पर बने पुल के समीप जमी जलकुंभी को हटाया गया, ताकि पानी बिना किसी रुकावट के निकल जाए. हालांकि अब भी कुमारधुबी चौक समीप पुल के नीचे काफी जलकुंभी जमी हुई है. अगर लगातार बारिश होती रही तो एक बार फिर झिलिया नदी किनारे बसे लोगों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ेगी. प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं होने से बी नदी किनारे बसे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. मौके पर पंसस मीरा देवी,वार्ड सदस्य सूरज पासवान,कुंदन यादव,सिद्धार्थ सिन्हा,संजय मिश्रा,संजय कुमार,मो शकील, मुन्ना यादव,रिंकू सिन्हा, टिंकू साव, भोला यादव, राजू सिंह, धनजी यादव, बबलू यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-six-month-long-riot-of-dependents-management-still-silent/">धनबाद:

 छ माह का हुआ झमाडा आश्रितों का धरना, प्रबंधन फिर भी मौन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही