Search

 
 
 

धनबाद : पंचायत प्रतिनिधियों ने निरसा प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

 
Nirsa : मानदेय में वृद्धि सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को निरसा प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. धरना का नेतृत्व मुखिया दिनेश सिंह कर रहे थे. जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ र नारेबाजी भी की. मुखिया दिनेश सिंह ने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में झारखंड में पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय काफी कम है. वहीं, मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना व अबुआ आवास योजना से जनप्रतिनिधियों को दूर रखा गया है. दिनेश सिंह ने कहा कि आज राज्य भर के मुखिया पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दे रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द गौर नहीं किया, पंचायतों में विकास कार्य ठप कर उग्र आंदोलन किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में काजल पांडे, अपर्णा देवी, अजय पासवान, कैलाश मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे. यह भी पढ़ें : महिलाओं">https://lagatar.in/draupadi-murmu-expressed-anger-over-crimes-against-women-wrote-an-article-safety-of-women-enough-enough/">महिलाओं

के खिलाफ अपराधों पर द्रौपदी मुर्मू ने आक्रोश व्यक्त किया, लेख लिखा… महिलाओं की सुरक्षा : बस! बहुत हो चुका!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही