Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महुदा में क्रिकेट खेलने के दौरान पंचायत समिति सदस्य के पति की मौत

Advertisement
Advertisement
Mahuda : तेतुलिया-2 की पंचायत समिति सदस्य (पंसस) भवानी देवी के पति माखन देशवाली (28 वर्ष) की मंगलवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह दोपहर करीब तीन बजे मधुडीह स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. तभी अचानक उसके सीने में दर्द उठा और ग्राउंड के बाहर जाकर बैठ गए. थोड़ी देर बाद अचानक उनकी मौत हो गयी. आनन-फानन में स्वजन उन्हें बोकारो अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर पाकर पत्नी भवानी देवी, पिता जगदीश देशवाली मौके पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हाल था. पूर्व मुखिया आदर कुमार मिश्रा, समाजसेवी अदालत देशवाली, अभिमन्यु देशवाली आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजन को ढांढस बंधाया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/prime-ministers-visit-to-dhanbad-on-1st-dgp-and-secretary-inspected-the-program-sites/">

प्रधानमंत्री का धनबाद दौरा, 1 को, डीजीपी व सचिव ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही