Search

 
 
 

धनबाद : पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, धरना का किया समर्थन

 

पांच सूत्री मांगों को लेकर रांची में राजभवन के समक्ष 8 जुलाई से दिया जा रहा धरना

Topchachi : तोपचांची प्रखंड के पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों ने मंगलवार 1 अगस्त को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इसके बाद सभी अनिश्चितकालीन धरना के समर्थन में चले गए. ज्ञात हो कि झारखंड सचिवालय स्वयं सेवक संघ की ओर से राजभवन रांची के समक्ष स्वयंसेवक विगत 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं. प्रखंड व जिला स्तर के स्वयं सेवक संघ भी धरना का समर्थन कर रहे हैं. तोपचांची प्रखंड पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के अध्यक्ष टेकलाल महतो ने बताया कि वे सभी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना का समर्थन कर रहे हैं. उनकी मांगों में प्रोत्साहन राशि की जगह निश्चित मानदेय का भुगतान शामिल है. पंचायत स्वयंसेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक करने भी मांग की जा रही है. मांगों पर सीएम हेमंत सोरेन से वार्ता करे व समायोजन तथा स्थायीकरण की मांग पूरी करे. जब तक मांगें को पूरी नहीं हो जाती, धरना जारी रहेगा. मौके पर अवधेश कुमार, प्रकाश कुमार दे, वीरेंद्र कुमार, आस्तिक कुमार दत्ता, बासुदेव पंडित, रघु महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही