Search

 
 
 

धनबाद : भव्‍य शोभायात्रा के साथ जैनियों का पंचकल्याणक महामहोत्सव शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-on-june-21-bjp-will-celebrate-yoga-day-at-three-places-in-each-division/">(Dhanbad)

के धैया स्थित जैन मंदिर में जैनियों का पंचकल्याणक महामहोत्सव 19 जून को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. सुबह में भगवान महावीर के अभिषेक के बाद मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई.  100 महिलाएं मंदिर से कलशों में जल लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं. आगे-आगे माथे पर कलश लि‍ए महिलाएं और उसके पीछे रथ पर विराजमान इंद्र और इंद्राणी चल रहे थे. शोभायात्रा कोरंगा बस्ती तक गई. दो किलोमीटर दूरी तय कर मंदिर परिसर में बनाए गए पंडाल में पहुंची. इसके बाद अनुष्‍ठान शुरू हुए.  दुर्गापुर से आए धर्मप्रेमी अनिल जैन और उनके परिवार ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मंडप का उद्धाटन संदीप जैन और उनकी पत्‍नी ने किया. फि‍र, भगवान का दोबारा अभिषेक किया गया. इस मौके पर गुरु प्रमाण सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में पंचकल्याणक के महत्‍व पर प्रकाश डाला. कहा कि यह मूर्ति को पाषाण से भगवान बनाने की प्रक्रिया है. जिस प्रकार पाषाण से मूर्ति रूप में भगवान बनते  हैं, उसी प्रकार पंच कल्याणक अनुष्‍ठान में भाग लेना मानव से महामानव बनने का प्रयास है. यह जानकारी मीडिया प्रभारी पीके जैन ने दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lord-jagannaths-rath-yatra-will-leave-from-jodaphatak-temple-on-july-1/">धनबाद

: जोड़ाफाटक मंदिर से 1 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्‍नाथ की रथयात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही