Search

 
 
 

धनबाद : गोमो व जोड़ापोखर में पंडालों के पट खुले, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

 

चारों ओर भक्ति व उत्साह का माहौल

Gomoh/Jorapokhar : पूरा धनबाद जिला मां दुर्गा की भक्ति में लीन है. महाषष्ठी तिथि पर शुक्रवार को गोमो, झरिया, जोड़ापोखर, सिंदरी समेत सभी कस्बाई इलाकों के पूजा पंडालों के पट खोल दिए गए. इसके साथ ही मां के दर्शन के लिए पंडालों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. गोमो की साउथ कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता हीरामन नायक ने किया. उन्होंने मां के चरणों में मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली व शांति के लिए आशीर्वाद मांगा. मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बेनु वर्धन, सचिव पंकज नाग, संयुक्त सचिव कृष्णा भारती, एके पालित,केएन सिंह आदि उपस्थित थे. इधर, जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल का महाषष्टी के अवसर पर भक्तों के लिए खोल दिया गया. टाटा स्टील झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजैरिया ने जामाडोबा 6/7 पिट में बने पंडाल का उद्घान किया और मां की आराधना की. इस अवसर पर पूजा कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे. वहीं, कालीमेला, डिगवाडीह के पंडालों के उद्धाटन के साथ ही भक्तों भीड़ उमड़ पड़ी. जीतपुर स्थित सेल एकेडमी स्कूल मैदान में पांडाल का उद्धाटन सेल के महाप्रबंधक बादल मंडल ने किया. भागा, फुसबंगला,जेलगोड़ा, डिगवाडीह 12 नम्बर के पांडालों में शाम से ही भक्तों की भीड़ शुरू हो गई. चारों ओर उत्साह का माहौल है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-doors-of-the-pandals-are-open-koyalanchal-is-engrossed-in-the-worship-of-maa-durga/">धनबाद

: खुले पंडालों के पट, मां दुर्गा की आराधना में लीन कोयलांचल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही