Search

धनबाद:  समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल जयंती

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर में 11 फरवरी को जिले के कई स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई. इसी कड़ी में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह के आवास पर पुण्यतिथि बैंक मोड़ मंडल के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सोनू की अध्यक्षता में मनाई गई. सभी ने पंडित जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. सांसद ने कहा कि पंडित जी एकात्म मानववाद व अंत्योदय के शिल्पकार, भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के संरक्षक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, जनसंघ के संस्थापक थे. उन्होंने राष्ट्र सेवा के साथ अंत्योदय व एकात्म मानववाद का मंत्र दिया. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि पंडित जी के विचार राष्ट्र नवनिर्माण की अमूल्य प्रेरणा हैं. विधायक राज सिन्हा के आवास पर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान की अध्यक्षता में, गुजराती स्कूल में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समर्पण दिवस के प्रभारी और जिला के उपाध्यक्ष संजय झा ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में जिला महामंत्री नितिन भट्ट, उपाध्यक्ष मानस प्रसून, उमेश यादव, मिल्टन पार्थसारथी, अमलेश सिंह, तमाल राय, अनिल सिन्हा, राजाराम दत्ता, उमेश सिंह, संतोष सिंह, दीपक सिंह, मुकेश सिंह, डिंपल, आला पाल, नीरज सिन्हा, सनी रवानी, प्रितपाल सिंह अजमानी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp