Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: 107 वीं जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Advertisement
Advertisement

तस्वीर पर किया गया माल्यार्पण, लोगों के बीच बांटी गई मिठाइयां

Sindri: भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक कार्यालय में संयोजक सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह के नेतृत्व में मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई. जिला संयोजक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सनातन विचारधारा को युगानुकूल प्रस्तुत करने का प्रतिफल देश को मिला है. उन्होंने एकात्म मानववाद की विचारधारा दी थी. वह स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता भी थे. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में कामेश्वर सिंह, सुरेश सिंह, कुंदन सिंह, रासबिहारी सिंह, सुभाष सिंह, अमरेंदर सिंह, मुनटुन सिंह, रणधीर सिंह, राजेंद्र सिंह उर्फ गामा सिंह, बासुकीनाथ पांडे, मंटू धर, शिक्षक अरुण सिंह, बृजेश सिंह, राहुल सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही