Search

 
 
 

धनबाद: नाला का एक छोर धंस जाने से चिरकुंडा वासियों में दहशत

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) चिरकुंडा नप स्थित लाइंस क्लब के पीछे सुंदरनगर बालू बंकर जाने वाली सडक धंस जाने से लोगों के बीच दहशत का माहैल है. स्थिति को देखते हुए रास्ते पर आवाजाही बंद कर दी गयी है. लोगों की मानें तो पानी का बहाव कम रहने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. हालांकि इस रास्ते से बड़े-बड़े वाहन गुजरते रहते हैं. समय रहते अगर कल्वर्ट नहीं बनाया गया तो किसी बड़ी दुघर्टना से इंकार नहीं किया जा सकता.

 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कमीशनखोरी में लिप्त : झामुमो

सूचना मिलने पर झामुमो से चिरकुंडा अध्यक्ष रंजीत बाउरी ने समर्थकों के साथ घटना स्थल का दौरा किया. उन्होंने चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यो की निंदा की. कहा कि डीएमएफटी फंड से चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में लाइंस क्लब से बालू बंकर तक ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण होना है. परंतु अब तक इसका टेंडर नगर परिषद ने नहीं निकाला है. सडक के बीचों बीच तीन बडा नाला है. सोमवार देर रात एक नाला का कुछ छोर धंस गया. चिरकुंडा नगर परिषद में भ्रष्टाचार पूरी तरह हावी है. कमीशन को लेकर यहां पर योजनाओं का टेंडर नहीं होता है. बगैर रिश्वत के यहां कोई काम कराना संभव नहीं है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-young-man-found-floating-in-the-water-of-a-closed-mine-in-barora/">धनबाद

: बरोरा में बंद खदान के पानी में तैरता मिला युवक का शव [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही