Search

 
 
 

धनबाद: सीएमपीएफ कमिश्नर के फरमान से रिटायर्ड कर्मियों में हड़कंप

 

29 सितंबर को सीएमपीएफ मुख्यालय गेट पर देंगे धरना

Dhanbad : सीएमपीएफ कमिश्नर के फरमान से बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मियों में हड़कंप मच गया है. मंगलवार 12 सितंबर को कोल इंडिया वरिष्ठ नागरिक संघ के बैनर तले संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक की. जगजीवन नगर दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक की अध्यक्षता अमरेंद्र चौधरी ने की. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया और 29 सितंबर को सीएमपीएफ मुख्यालय धनबाद के मुख्य गेट पर धरना देने के लिए रणनीति बनायी गई. धरना में दर्जनों लोगों को शामिल होने के लिए कहा गया. कमिश्नर की ओर से जारी फरमान में कहा गया है कि सभी पेंशनधारी को नया पीपीओ नंबर लेकर फार्म भरना होगा. बीसीसीएल से रिटायर्ड कई कर्मचारी दूरदराज में रहते हैं. उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी होगी. इस पर आला अधिकारी को पुनः विचार विमर्श करना चाहिए. बैठक में यूसी मिश्रा, चीमन कुमार, घुरन प्रसाद, हरीपद, ओपी विश्वकर्मा व विंदेश्वरी प्रसाद शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही