Search

 
 
 

धनबाद : सेल की जीतपुर कोलियरी में पानी का रिसाव होने से मदूरों में हड़कंप

 

200 मजदूरों को आनन-फानन खदान से बाहर निकाला गया

Jharia : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की जीतपुर कोलियरी की एकमात्र भूमिगत खदान में सोमवार की शाम अचानक पानी का रिसाव बढ़ने से कर्मियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद खदान के अंदर कार्यरत कंपनी के लगभग 200 कर्मियों व ठेका मजदूरों को आनन-फानन में खदान से बाहर निकाला गया. हालांकि, इस संबंध में कोलियरी के अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. इस बीच उप महाप्रबंधक मनीष कुमार ने खदान को पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा करते हुए उत्पादन को सामान्य बताया है. मालूम हो कि टाटा स्टील की कोलियरी की 6/7 नंबर खदान व जीतपुर कोलियरी की खदान का बैरियर एक ही है. पिछले एक वर्ष से जीतपुर की खदान बंद थी. खदान चालू होने के बाद उसमें ठेका स्तर से रोजाना 300 टन कोयला उत्पादन हो रहा है. वहीं, कंपनी की ओर से सुरक्षा व मेंटेनेंस का काम भी किया जा रहा है. इस दौरान जीतपुर खदान में पिछले तीन दिनों से पानी का रिसाव हो रहा था. सुरक्षा को लेकर यूनियन नेताओं की मांग पर उपमहाप्रबंधक मनीष कुमार ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता भी की. वार्ता में यूनियन नेताओं ने जल रिसाव से प्रबंधन को अवगत कराते हुए खदान व कर्मियों की सुरक्षा को लेकर तुरंत पहल करने की मांग की. इस पर प्रबंधन ने कनीय अधिकारियों सहित कर्मियों को कार्य के दौरान एहतियात बरतने का निर्देश दिया. सोमवार को खदान के 14 नंबर सिम में द्वितीय पाली में जब कर्मी उत्पादन कार्य में लगे थे, तभी खदान में जल रिसाव बढ़ता देख कर्मियों में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई. सुरक्षा को ध्यान में रख प्रबंधन ने तत्काल कर्मियों को खदान से बाहर निकाला. जल रिसाव की सूचना प्रबंधन ने डीजीएमएस व सिम्फ़र को देकर सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाने को कहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही