Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास में हैवी ब्लास्टिंग से दहशत, लोग घरों से निकलकर भागे

Katras : कतरास (Katras)">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-will-tell-the-achievements-of-modi-government-to-the-people/">(Katras)

में बीसीसीएल की वेस्ट मोदीडीह डिपार्टमेंटल माइंस में 18 मई को हैवी ब्लास्टिंग से आसपास के घरों को काफ़ी नुकसान पहुंचा. ब्लास्टिंग से घर की दीवारें दरक गईं व प्लास्टर झड़ गए. घर में सामान व किचन में बनाकर रखा भोजन भी बर्बाद हो गया. दहशत में लोग परिवार के साथ घर से निकल गए. जानकारी के अनुसार, अंगारपथरा भूली क्वार्टर से करीब 5 फीट की दूरी पर बीसीसीएल की डिपार्टमेंटल मांइस चलाई जा रही है. वहां  कोयला खनन के लिए हैवी ब्लास्टिंग की जाती है. इससे आसपास रहने वाली बड़ी आबादी का जीना मुहाल हो गया है. लोग दिन-रात भय के माहौल में जीने को विवश हैं. प्रभावित नरेश ने बताया कि ब्लास्टिंग से उनलोगो को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मोदीडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संजय चौधरी ने कहा कि लोगों अन्यत्र बसाने का कार्य किया है रहा है. जब तक शिफ्टिंग नहीं हो जाती, तब तक ब्लास्टिंग का काम बंद रहेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/prepaid-meter-will-be-installed-in-1-lakh-houses-of-dhanbad-starting-from-hirapur-next-month/">धनबाद

के 1 लाख घरों में लगेगा प्रीपेड मीटर, अगले माह हीरापुर से शुरुआत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही