Search

 
 
 

धनबाद : मनरेगा के काम में पोकलेन मशीन के उपयोग का पंसस ने किया विरोध

 
Katras : कतरास के लिलोरी मंदिर प्रांगण स्थित पुराने पार्क में उप मुखिया संघ व पंचायत समिति सदस्यों की बैठक 25 जून को धनेश्वर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जमुआटांड़ पंचायत में मनरेगा के तहत किये जा रहे कार्य में पोकलेन मशीन का उपयोग किए जाने का विरोध किया गया. सदस्यों ने आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा किया जा रहा है. उन्होंने इसकी जांच की मांग की और चेतावनीद दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो समिति व संघ के सदस्य प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठने को मजबूर होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही