Search

 
 
 

धनबाद : राजकमल विद्या मंदिर के पप्पू कुमार राष्ट्रीय खेल में जूडो का बने रेफरी

 
Dhanbad : राष्ट्रीय खेल 2025 की जूडो स्पर्द्धा के लिए रेफरी के रूप में झारखंड के पप्पू कुमार का चयन हुआ है. पप्पू कुमार धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के शारीरिक शिक्षक हैं. वे जूडो खेल में नेशनल डिप्लोमा इन ऑफसेटिंग सहित ब्लैक बेल्ट-3 डान हैं. राष्ट्रीय खेल में जूडो स्पर्द्धा का आयोजन 9 से 13 फ़रवरी तक देहरादून में होना है. पप्पू कुमार ए झारखंड से एकमात्र रेफरी हैं जिन्हें राष्ट्रीय खेल में आमंत्रित किया गया है. राष्ट्रीय खेलों का समापन 14 फरवरी को होगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पप्पू कुमार 7 फरवरी को देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगें. उन्हें रेफरी बनाए जाने पर झारखंड के खेल जगत व विद्या भारती में खुशी है. विद्या भारती के राष्ट्रीय खेल संयोजक मुखतेज सिंह बदेसा, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर अग्रवाल, सह सचिव दिपक रूइया, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी, महासचिव परीक्षित तिवारी, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, धनबाद ओलंपिक संघ के मतलुब हासमी, रंजीत केशरी, धनबाद जूडो संघ के विनय रिटोलिया, दिनेश मंडल, मो. तौराब खान, पंचम शर्मा, अरुण कुमार, संजय रवानी, सुदीप चक्रवर्ती, आरती कुमारी, राहुल शर्मा, सोमनाथ चौहान, प्रेम बाउरी आदि बधाई व शुभकामनांए दी है. यह भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-assembly-elections-tomorrow-number-of-voters-1-56-crore-contest-between-bjp-aap-congress/">दिल्ली

विधानसभा चुनाव कल, वोटरों की संख्या 1.56 करोड़, भाजपा-आप-कांग्रेस में मुकाबला
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही