Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट मांगने धनबाद पहुंचे बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव मंगलवार को पूर्व मंत्री आबो देवी के जामाडोबा स्थित आवास पहुंचे. पप्पू ने आबो देवी से अनुपमा सिंह का समर्थन करने की अपील की. जिस पर आबो देवी ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया. पप्पू यादव ने बताया कि आबो देवी से उनका बहुत पुराना पारिवारिक रिश्ता है. इसके बाद पप्पू यादव ने झरिया, धनबाद की हाउसिंग कॉलोनी, बिशुनपुर सहित जिले के कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. हाउसिंग कॉलोनी में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह भी थे. संतोष कुमार सिंह भी लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की. [wpse_comments_template]
धनबाद : पप्पू यादव ने आबो देवी से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा के लिए मांगा समर्थन
Last Updated: May 07, 2024 12:00 AM (IST)