Search

धनबाद : पारसनाथ पहाड़ को जैनियों से मुक्त कराना होगा- कुमार बास्के

Topchanchi : आदिवासी सेंगेल अभियान के धनबाद (Dhanbad)  जिला अध्यक्ष कुमार बास्के ने कहा कि गिरिडीह जिले में अवस्थित पारसनाथ पहाड़ (मरांग बुरु) आदिवासियों का ईश्वर है. इसे जैनियों से अविलंब मुक्त करना होगा. कुमार बास्के 10 अप्रैल को तोपचांची प्रखंड की मतारी पंचायत के पाकेरबेड़ा गांव में आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में अभियान से जुड़े बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. कुमार बास्के ने झारखंड में संथाली भाषा को प्रथम राजभाषा बनाने, प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करने. कुड़मी- महतो जाति को एसटी का दर्जा की अनुशंसा करने वाले झामुमो व कांग्रेस का विरोध करने. असम व अंडमान में 200 साल से ज़्यादा समय से रह रहे झारखंडी आदिवासियों को एसटी का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया. कहा कि सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू की अगुवाई में 7 प्रदेशों झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अरूणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में सेंगेल आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्षरत है. आदिवासियों के लिए वर्ष 2023 में हर हाल में सरना धर्म कोड लागू करना ही होगा. सेंगेल अभियान बोकारो जोन के संयोजक जयराम सोरेन ने कहा कि आदिवासी धर्म-संस्कृति की रक्षा, समाज सुधार व लोगों को एकजुट करने के लिए सेंगेल संघर्षरत है. क्योंकि अब तक की व्यवस्था से आदिवासियों को किसी तरह का लाभ नहीं होने वाला है.

तोपचांची प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष बने विक्रम मुर्मू

बैठक में विक्रम मुर्मू को सेंगेल का तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. वहीं, बबलू टुडू धनबाद जिला सेंगेल छात्र मोर्चा अध्यक्ष, सूरजमुनी सोरेन मतारी पंचायत सेंगेल महिला मोर्चा अध्यक्ष, पाकेरबेड़ा महिला सेंगेल टावर सबिता टुडू और सेंगेल माझी देबू टुडू को मनोनीत किया गया. बैठक की अध्यक्षता माझी हाड़म शिबू टुडू ने की. मौके पर कोमल किस्कु, कृष्णा किस्कु, जलेश्वर किस्कु, मोतीलाल मरांडी, सुशीला मुर्मू, नमिता मुर्मू, सोनोका मुर्मू आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-scpt-announced-in-iit-ism-30-students-included/">धनबाद

: आईआईटी-आईएसएम में एससीपीटी की घोषणा, 30 छात्र शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp