Search

 
 
 

धनबाद: गुरु नानक कॉलेज में अभिभावक शिक्षक मीटिंग, विचारों का हुआ आदान-प्रदान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरु नानक कॉलेज धनबाद के अंग्रेजी विभाग ने रविवार 21 अगस्त को महाविद्यालय के भूदा कैंपस में अभिभावक- शिक्षक मीटिंग की. महाविद्यालय के प्राचार्य संजय सिन्हा का कहना है कि इन मीटिंग की वजह से ही अभिभावकों और शिक्षकों को एक दूसरे से रू ब रू कराते हैं. अभिभावकों को अपने बच्चों के अकादमिक विकास, उनकी सामर्थ्य और कमियों के बारे में जानकारी देने का यही तरीका है. मीटिंग में 90 अभिभावकों और 95 छात्रों ने शिरकत की. नैक के मानकों के अनुसार महाविद्यालय द्वारा तैयार फीडबैक फॉर्म्स को भरकर जमा किया. बताते चलें कि इन फीडबैक फॉर्म्स का गहनता के साथ विश्लेषण करने के बाद महाविद्यालय अभिभावकों और विद्यार्थियों के परामर्श पर विचार करता है व उनपर काम करता है. मीटिंग में महाविद्यालय के प्राचार्य सहित अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष और भूदा कैंपस के प्रोफेसर इनचार्ज प्रो अमरजीत सिंह, प्रो दीपक कुमार, डॉ वर्षा सिंह, सुश्री घनिष्ठा वर्मा और सुश्री सुरभि कश्यप बातचीत के लिए मौजूद थे. अभिभावकों को महाविद्यालय में अपने बच्चों की उपस्थिति पर बल देने का परामर्श दिया. उन्हें नई शिक्षा नीति के तहत महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी भी प्रदान की. सभी अभिभावक अपने बच्चों के साथ महाविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले में भी सम्मिलित हुए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-will-work-hard-and-diligently-in-the-interest-of-marwari-society-krishna-agarwal/">धनबाद:

मारवाड़ी समाज के हित में पूरी मेहनत और लगन से करेंगे काम: कृष्णा अग्रवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही