Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : माता-पिता बच्चों के बेहतर शिक्षक : प्राचार्य

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में  शनिवार 8 अप्रैल को केजी-1 व केजी-2 में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों की गोष्ठी हुई. गोष्ठी में लगभग 260 अभिभावक शामिल हुए. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि माता-पिता बच्चों के बेहतर शिक्षक होते हैं. छोटे बच्चों का अधिक समय माता-पिता के बीच व्यतीत होता है. इस कारण उनके संस्कार, उनकी बोलचाल व भाषा को बच्चे जल्दी सीख जाते हैं. इसलिए बच्चों में संस्कार भरना चाहिए, जिसकी नींव घर में ही पड़ती है. उन्होंने कहा कि केजी-1 व केजी-2 के बच्चे सप्ताह में दो दिन बिना बस्ता के विद्यालय आएंगे. यह बस्ते के बोझ को कम करने की दिशा में कारगर साबित होगा. अभिभावक गोष्ठी में उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी स्निग्धा, शिक्षिका शुभ्रा मोनी, छंदा बनर्जी, अर्चना कुमारी, देवाश्री मिश्रा, विनीता ठक्कर व रूमा मित्रा भी मौजूद थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही