Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: परीक्षा के समय चल बसे माता-पिता, कुमकुम ने किया स्कूल में टॉप

Sindri : सिंदरी (Sindri) सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा के परिणाम शुक्रवार 12 मई को घोषित हे गए. डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी का परिणाम शतप्रतिशत रहा, जिसमें कुमकुम गोराईं ने 97.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया. उसने रोते हुए बताया कि परीक्षा के बीच विगत एक मार्च को दुर्घटना में उसके माता-पिता का निधन हो गया. परिजनों को आदर्श मानते हुए कुमकुम ने इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने का मन बनाया है. स्कूल की भाव्या सिंह 90.2 प्रतिशत अंक  ला कर द्वितीय व ब्यूटी कुमारी 88.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही. स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने सभी सफल 42 बच्चों को राष्ट्र के विकास में योगदान देने की बात कही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही