Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास में पेरिस का डिजनीलेंड व कूच बिहार पैलेस होगा आकर्षण का केंद्र

Advertisement
Advertisement

क्षेत्र के पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

Katras : कतरास में दुर्गा पूजा की रौनक दिखने लगी है. रानी बाजार, रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान, ज़ीएनएम स्कूल, केशलपुर, सिनीडीह व राजबाड़ी में हर साल की तरह इस बार भी भव्य पूजा पडाल का निर्माण किया जा रहा है. कारीगर व मजदूरा पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. कतरास के रानी बाजार मैदान में इस बार पेरिस के प्रसिद्ध डिजनीलैंड की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल की चौड़ाई 100 फुट व ऊंचाई 65 फुट है. करीब 6 लाख रुपये की लागत से पंडाल का निर्माण हो रहा हैं. जामताड़ा के कुशल कारीगर धनंजय मंडल अपने 10 दक्ष सहयोगियों के साथ पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हैं. माता की मूर्ति का निर्माण धनबाद के कारीगर दुलाल पाल कर रहे हैं. पंडाल की साज-सज्जा व लाइटिंग की व्यवस्था मनोज लाइट एंड साउंड की ओर से  की जा रही है. दुर्गा पूजा समिति का कुल बजट 9 लाख रुपये का हैं.रानी बाजार में भव्य मेले लगाने की भी तैयारी है. लोग मौत का कुआं, मीना बाजार व तरह-तरह के झूलों का आनंद ले सकेंगे. दुर्गा पूजा कमेटी में संरक्षक विधायक ढुल्लू महतो, अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता व रामदास सिंह, सचिव मान सिंह, सहसचिव अभय सिंह व बमबम शर्मा, कोषाध्यक्ष हरिवंश लाल गंभीर (मधु ), सह कोषाध्यक्ष, दान सिंह व राजीव रंजन सिंह हैं.

रेलवे इंस्टीट्यूट कतरास में कूच बिहार पैलेस की अनुकृति का भव्य पंडाल

[caption id="attachment_786809" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/railway-2-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> रेलवे इंस्टीट्यूट में बन रहा कूच बिहार पैलेस जैसा पंडाल[/caption]

रेलवे इंस्टीट्यूट दुर्गापूजा समिति की ओर से इस बार रेलवे मैदान में कुच बिहार पैलेस की अनुकृति का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल जामताड़ा के प्रसिद्ध कारीगर उत्पल मंडल की देखरेख में बन रहा है. पूजा कमेटी के बिल्लू चटर्जी ने बताया पंडाल निर्माण पर कुल करीब 8 लाख रुपए लागत आएगी. अंदर का डेकोरेशन दुर्गापुर के कलाकार गौराचन्द्र डे कर रहे हैं. मूर्ति का निर्माण लकड़का के सुभाष कुंभकार कर रहे हैं. पूजा पर 10 से 11 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है. यहां भव्य मेले का आयोजन भी किया जा रहा है. पूजा कमेटी में संरक्षक राजेश प्रसाद पासवान, अध्यक्ष पीएस चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष आलोक नाथ गुप्ता, जायनाथ महतो व मोहम्मद हैदर अली खान, सचिव विजय महाजन, कार्यकारिणी सचिव बिल्लू चटर्जी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सहायक सचिव अनिल कुमार सोनी शामिल हैं.

कतरास के जीएनएम मैदान में मोर महल जैसा बन रहा पंडाल

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति जीएनएम की ओर से जीएनएम हाई स्कूल मैदान में मोर महल की अनुकृति वाला भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल का निर्माण केंदुआ के कारीगर अखिलेश चौहान कर रहे हैं. मूर्ति निर्माण धारकीरो के अमित पंडित द्वारा किया जा रहा है. बाघमारा के आरसी साउंड को लाइट व साउंड का जिम्मा दिया गया है. पंडाल के निमार्ण में कुल 15 लाख रुपए खर्च आने का अनुमान है. यहां मेला की भी आयोजन होगा. पूजा कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष पंकज सिन्हा, अशोक शर्मा, विनोद रजक,  उपाध्यक्ष शेलेंद्र सिन्हा, रामजी हजारी, कुलदीप सिंह मोनू सिंह, चंद्रकांत पंडित,  संदीप जायसवाल आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-view-of-chandrayaan-3-and-iskcon-temple-somewhere-in-maithon-and-chirkunda/">धनबाद

: मैथन व चिरकुंडा में कहीं चंद्रयान-3 तो कहीं इस्कॉन मंदिर का नजारा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही