Search

 
 
 

धनबाद: पार्क मार्केट चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया पार्किंग चार्ज का विरोध

 
Dhanbad :  धनबाद (Dhanbad) नगर निगम ने शुक्रवार से पार्क मार्केट स्थित शीतल पार्क में वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क लगा दी. पार्किंग शुल्क के विरोध में दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल चेंबर ऑफ कॉमर्स पार्क मार्केट शाखा के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिला और पार्किंग शुल्क का विरोध किया. इस विरोध पर तिलमिलाते हुए नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहा कि निगम ने आप लोगों को ₹5 स्क्वायर फीट के हिसाब से 200 फीट की दुकानें दी है. आपलोगों को शुल्क ज्यादा लगता है तो तुरंत दुकान खाली कर दें. इसके बाद दुकानदारों ने शुल्क घटाने की मांग की. नगर आयुक्त ने पार्किंग शुल्क ₹30 प्रति 2 घंटा से घटाकर ₹20 प्रति 2 घंटा करने का आश्वासन दिया. चेंबर ऑफ कॉमर्स के पार्क मार्केट शाखा के अध्यक्ष संदीप चौरसिया ने  कहा कि इस दर दुकानदारों को बहुत ज्यादा पैसे का भुगतान करना पड़ेगा.  उन्हें मासिक शुल्क के आधार पर वाहन पार्क करने की सुविधा दी जाए. नगर आयुक्त ने एक दुकान की एक गाड़ी को मंथली पास पर पार्क करने का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया. दुकानदार अपने स्टाफ के लिए भी पार्किंग की मंथली पार्किंग सुविधा की मांग करते रहे. विरोध जताने वालों में चेंबर ऑफ कॉमर्स पार्क मार्केट शाखा के कोषाध्यक्ष मनीष रंजन के साथ दर्जनों दुकानदार शामिल थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही