Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोल्फ ग्राउंड पार्क के बाहर शुरू हो गई पार्किंग की व्यवस्था

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) शहर के रणधीर वर्मा स्टेडियम यानी गोल्फ ग्राउंड पार्क में पार्किंग की व्यवस्था 26 मई गुरुवार को शुरू हो गई. बाइक या अन्य वाहन के साथ जानेवालों को अब प्रवेश शुल्क के साथ पार्किंग शुल्क भी देना होगा. नगर प्रबंधक आनंद राज ने बताया कि बाइक के लिये प्रति दो घंटे 5 रुपये तथा चार पहिया वाहन से 10 रुपये लिया जा रहा है. निगम ने यह व्यवस्था पार्क के बाहर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के खयाल से शुरू किया है. पार्किंग शुल्क अभी निगम के कर्मियों द्वारा वसूला जा रहा है. प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 15 रुपये पहले की भांति ही देना होगा. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा अब प्रति दिन अलग अलग पदाधिकारियों द्वारा मोनिटरिंग भी की जा रही है. ज्ञात हो कि एक सप्ताह में पार्क के बाहर तीन बाइक की चोरी हो चुकी है. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर विराम लगाने के लिए नगर निगम ने पार्किंग की व्यवथा शुरू करने का निर्णय लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-campaign-to-remove-shops-built-on-the-drain-road-started-in-the-old-market/">धनबाद

:  पुराना बाजार में नाली-सड़क पर बनी दुकानों को हटाने का अभियान शुरू [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही