Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बैंक मोड़ राजेंद्र मार्केट में पार्किंग व्यवस्था फिर शुरू, वाहनों से होने लगी वसूली

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-12-years-imprisonment-for-the-accused-of-raping-a-minor-in-nirsa/">(Dhanbad)

नगर निगम अपने ही आदेश से पलट गया है. निगम के पदाधिकारी ने शहर के बैंक मोड, राजेंद्र मार्केट के बाहर फिर से पार्किंग शुरू करा दी है. वहां खड़े होने वाले वाहनों से 24 अगस्त से पार्किंग शुल्क वसूलने का काम शुरू कर दिया गया. सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने कहा कि गलत जानकारी के अभाव में यह फैसला लिया गया था. सैरात से जुड़े काम उनके ही अधीन हैं, लेकिन शहर से बाहर रहने के कारण विभागीय कर्मियों ने नगर आयुक्त को बता दिया कि बैंक मोड़ से पार्किंग शुल्क के नाम पर कुछ नहीं आ रहा है, जिसे देखते हुए नगर आयुक्त ने पार्किंग की व्यवस्था खत्म करने का आदेश दिया था. उसे अब वापस ले लिया गया है. विभाग की ओर से पार्किंग की वसूली शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि पहले बैंक मोड़ से रोजाना पर्किंग से 1500 से 2000 रुपए की वसूली होती थी. पार्किंग व्यवस्था दोबारा शुरू होने से वाहनों से अवैध वसूली बंद होने के साथ ही जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी. निगम को राजस्व भी मिलेगा. इसलिए भविष्य में यह व्यवस्था बंद नहीं होने दी जाएगी.

दो दिन पहले पार्किंग बंद करने की हुई थी घोषणा

ज्ञात हो कि नगर आयुक्त के आदेश पर सोमवार को माइक से मुनादी कराई गई थी कि बैंक मोड़ में निगम का पार्किंग शुल्क बंद कर दिया गया है. वहीं, बुधवार को माइक से दुबारा प्रसारित कराया गया कि पार्किंग चालू हो गई है. सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर शुल्क देना होगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-free-caste-certificate-will-be-made-for-students-from-class-1-to-12-500-pragya-kendra-tag/">

धनबाद : 1 से 12वीं तक के छात्रों का बनेगा फ्री जाति प्रमाणपत्र, 500 प्रज्ञा केंद्र टैग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही