Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनसार के बस्ताकोला गोशाला मोड़ में 18 अप्रैल मंगलवार को दोपहर के समय एक तेज रफ़्तार मालवाहक पिकअप वैन ने अंबेडकर चौक पर प्रतिमास्थल में जोरदार टक्कर मारी. टक्कर से प्रतिमास्थल की दीवार का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया. मालवाहक वाहन का चालक बाबू रवानी भी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया. चालक नशे मे धुत्त था. वह खुद को धनबाद तेतुलतल्ला का निवासी बता रहा था. सूचना मिलने पर भीम राव अंबेडकर सेवा समिति के सदस्य पहुंचे व ध्वस्त दीवार का निरीक्षण किया.
धनबाद: मालवाहक की टक्कर से अंबेडकर प्रतिमास्थल का हिस्सा ध्वस्त
Leave a Comment