Search

 
 
 

धनबाद : पार्थसारथी दास को मिला डीवीसी का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी अवार्ड

 
Maithon : डीवीसी कुमारधुबी सब स्टेशन के प्रभारी सीनियर डिवीजनल प्रबंधक पार्थसारथी दास को वर्ष 2023 का डीवीसी के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान कोलकाता के धने-धन्नो स्टेडियम में आयोजित डीवीसी के 76 वें स्थापना दिवस समारोह में दिया गया. इससे पहले भी श्री दास को डीवीसी मैथन परियोजना का सर्वश्रेष्ठ कर्मी का अवार्ड मिल चुका है. श्री दास डीवीसी के एकमात्र कर्मी हैं, जिन्हें इस वर्ष बेस्ट कर्मी का अवार्ड मिला है. बताया जाता है कि श्री दास ने सब स्टेशन में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. खासकर छोटे उपभोक्ताओं को बिजली देने में तत्परता दिखाई. मौके पर डीवीसी के चेयरमैन आरएन सिंह ने श्री दास को डीवीसी का एसेट बताया और कहा कि आप जैसे कर्मी की बदौलत ही डीवीसी को सफलता हासिल हो रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-employees-of-citizen-foundation-did-not-get-salary-for-seven-months/">धनबाद

:सिटीजन फाउंडेशन के कर्मियों को सात माह से नहीं मिला वेतन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही