Putki :बीसीसीएल पश्चिमी झरिया क्षेत्र, मुनीडीह द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर "मिशन लाइफ" के तहत मुनिडीह ऑफिसर्स क्लब में पुरस्कार वितरण किया गया. बीसीसीएल पश्चिमी झरिया क्षेत्र के पर्यावरण विभाग ने 1 से 5 जून के बीच "मिशन लाइफ" के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. मिशन लाइफ जागरुकता कार्यक्रम 1 जून को वी टी सी (मुनिडीह) में एक प्रेजेंटेशन सत्र के साथ शुरू हुआ, जहां आईएसएल, करीतांड हाई स्कूल और डीएवी से छात्र शामिल हुए. इस आयोजन में प्रेजेंटेशन, इंटरैक्टिव सत्र, क्विज और पर्यावरण के लिए प्रतिज्ञा शामिल थीं. 2 जून को "मिशन लाइफ" एक्शन्स और प्रकृति को संरक्षित रखने के महत्व पर जोर देने के लिए ड्राइंग कराई गई. 3 जून को छात्रों और कर्मचारियों के लिए रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता हुई, जिसमें "मिशन लाइफ" से जुडी बातों पर 500 शब्दों का निबंध लिखना था. इस कार्यक्रम में पश्चिमी झरिया के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. स्कूली बच्चों ने भी अपना हुनर दिखाया. 4 जून को "प्लानेट के लिए पेडल" साइकिल रेस आयोजित किया गया, जिसमें छोटी दूरी की यात्राओं के लिए वाहन के उपयोग को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. इससे ऊर्जा की भी बचत होगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा. पुरस्कार वितरण समारोह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रतिज्ञा से की गई. समारोह में जनरल मैनेजर (डब्ल्यूजे क्षेत्र) जे.एस. महापत्रा ने व्यक्तिगत स्तर पर प्रदूषण कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया. इस अवसर पर ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता व प्रदर्शनी भी हुई. पुरस्कार में 60 कपड़े के थैले और 60 पौधे तथा प्रमाण पत्र, पदक, नकद पुरस्कार, एलईडी बल्ब, ट्रॉफी आदि दिये गए. मौके पर आरआर करण, सीता राम राउत, सौरभ कुमार , बिनिता कुमारी, एम. एच. कुरैशी, विकास कुमार, प्रीतम रवानी, पवन लकड़ा, शुभम सिँह, राज कुमार पाण्डेय, सुधीर सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: मुनिडीह में "मिशन लाइफ" के प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
Leave a Comment