Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 34वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

Advertisement
Advertisement
एसवीएम सिंदरी ने किया है प्रतियोगिता का आयोजन, विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
Sindri : कल्याण केन्द्र सिंदरी में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी द्वारा आयोजित 34वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. शुक्रवार 22 सितंबर को पहले दिन 100 मीटर की बाल वर्ग दौड़ में राजकमल सविमं की तृषा सेन प्रथम, सविमं गुमला की अंजली कुमारी द्वितीय और सविमं कुम्हारटोली, हजारीबाग की शिल्पी रानी तृतीय रहीं. 3000 मीटर बाल वर्ग दौड़ में सिनीडीह की श्वेता कुमारी प्रथम, झुमरीतिलैया की बिंदु कुमारी द्वितीय और राजकमल सविमं की एस अनंता तृतीय रहीं. 400 मी बाल वर्ग बाधादौड़ में राजकमल धनबाद की लवली कुमारी प्रथम, कुम्हारटोली हजारीबाग की नंदनी कुमारी द्वितीय, सीनीडीह की मेघा रानी तृतीय स्थान पर रहीं. भालाफेक में सविमं सिसई की कांति ओराउ प्रथम, रजरप्पा प्रोजेक्ट की परी कुमारी द्वितीय और बागबेरा जमशेदपुर की आरती बास्की तृतीय स्थान पर रहीं. गोला फेंक 3 केजी किशोर वर्ग में सविमं सिसई की कांति ओराउ प्रथम, झुमरीतिलैया की मुस्कान कुमारी द्वितीय, सविमं रतनपुर टुंडी की प्रियंका सोरेन तृतीय स्थान प्राप्त कीं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-police-recorded-statements-of-principal-and-teachers-in-dinobali-sindri-case/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डिनोबली सिंदरी मामले में पुलिस ने दर्ज़ किया प्रिंसिपल व शिक्षकों का बयान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही