Search

 
 
 

धनबाद : जामाडोबा वाटर प्लांट से 5 लाख के पार्ट्स लूटे, पुलिस ने पार्ट्स लदे कार सहित ड्राइवर को दबोचा

 
एक दर्जन लुटेरों ने गार्ड को बंधक बनाकर दिया घटना को अंज़ाम, पुलिस गिरफ़्तार ड्राइवर से कर रही पूछताछ
Jharia : जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 9 एमजीडी फिल्टर प्लांट के गोदाम में गुरुवार 20 जुलाई की देर रात लुटेरों ने धावा बोलकर लगभग 5 लाख रूपये के लोहे के पार्ट्स लूट लिये. अपराधियों ने प्लांट में तैनात झमाडा के गार्ड व कर्मियों को बंधकर बनाकर घटना को अंज़ाम दिया. लेकिन थोड़ी ही देर बाद जोड़ापोखर पुलिस ने लूटे गये पार्ट्स से लदे ओमिनी कार को ड्राइवर सहित पकड़ लिया. बाकी सभी लुटेरे भागने में सफल हो गए. प्लांट के कर्मियों ने बताया कि गुरुवार रात 1 बजे एक दर्जन लुटेरों के एक दल ने धावा बोलकर सुरक्षा सुपरवाइजर ललन सिंह सहित तीन कर्मियों को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद स्टोर का ताला तोड़कर कर मोटर बैरिग सहित कई पार्ट्स लूट लिया और कार में लोड कर लहारगोड़ा के रास्ते भागाबांध की ओर भागने लगे. तभी प्लांट के कनिय अभियंता आशुतोष राणा को कर्मियों ने सूचना दी. जिसके बाद राणा ने जोड़ापोखर पुलिस को सूचना दिया. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया. पुलिस को देखकर सभी अपरपाधी कार छोड़कर फ़रार हो गये. कार का ड्राइवर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने लूटे गये पार्ट्स के साथ ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं. प्लांड के जेई आशुतोष राणा ने जोड़ापोखर थाना पहुंच कर पाटर्स की पहचान की. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ak-rais-fourth-death-anniversary-celebrated-with-simplicity/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सादगी से मनायी गयी एके राय की चौथी पुण्यतिथि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही