Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति ने बीसीसीएल के खिलाफ दिया धरना

Dhanbad : धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर 6 जून को पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति ने बीसीसीएल प्रबंधन के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. समिति के संरक्षक नरेश पासवान ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है. पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित समिति सदस्यों को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है. समिति के कोषाध्यक्ष जुगेश भगत ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में पेड़ों को नही काटा जाना चाहिए और प्रबंधन की ओर से किए गए झूठे मुकदमे को अविलंब वापस लेना चाहिए. धरना का समर्थन कोलफील्ड बचाओ समिति, झरिया ने भी किया. समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा व उपाध्यक्ष शिव बालक पासवान भी धरना में शामिल हुए.  पुटकी से कई महिलाएं, युवा, बुज़ुर्ग के साथ स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही