Search

 
 
 

धनबाद : जैनियों का पर्यूषण महापर्व शुरू, कर्मकांड बताने पहुंचे मुम्बई के मुमुक्षु

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जैनियों का महापर्व पर्यूषण 24 अगस्त को शुरू हो गया है. महापर्व पर मुम्बई से मुमुक्षु धनबाद पहुंच गए हैं. जोड़ाफाटक स्थित जेठी बाई जैन भवन में महापर्व का आयोजन किया जा रहा है. मुंबई से पहुंचे मुमुक्षु जैन धर्मावलंबियों को धर्म के मर्म की जानकारी देंगे. पर्यूषण पर्व के कर्मकांडों के बारे में भी बताएंगे. श्‍वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ के अध्यक्ष प्रवीण भाई शाह ने बताया कि जैन धर्मावलंबियों के लिए पर्यूषण महत्वपूर्ण त्‍योहार है, जो आत्मा की शुद्धि के लिए मनाया जाता है. 24 अगस्त से महापर्व शुरू हो रहा है. जोड़ाफाटक रोड स्थित जेठी बाई जैन भवन में मुंबई के श्री जैन दर्शन स्वाध्याय के मुमुक्षु भाई नवनीत भाई गाठानी, वीरेंद्र भाई सेठ एवं यतीश भाई शाह सभी को उपासना, तप, जप, ब्रह्मचर्य सहित अन्य विषय पर प्रवचन देंगे. उन्होंने बताया कि उपासना पर्यूषण श्‍वेतांबर जैनों का सर्वमान्य पर्व है. सभी इसे जप, तप, स्वाध्याय, ध्यान से मनाते हैं. पर्यूषण में अनेक लोग आठ दिनों तक निराहार रहकर अठाई तप करते हैं. इन दिनों पूरा जैन समाज रात्रि भोजन का त्याग करता है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/delhi-police-arrested-two-cyber-criminals-in-dhanbad/">धनबाद

में दो साइबर अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही