Search

 
 
 

धनबाद : गंगा सतलज एक्सप्रेस में यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बनारस से धनबाद आ रही गंगा सतलज एक्सप्रेस में एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यात्री की पहचान धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया शंकर नगर निवासी दिवाकर कुमार (35वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

Dhanbad: बनारस से धनबाद आ रही गंगा सतलज एक्सप्रेस में एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यात्री की पहचान धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया शंकर नगर निवासी दिवाकर कुमार (35वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन में एक यात्री बेहोशी की हालत में पड़ा है. ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी टीम ने दिवाकर को नीचे उतारा और रेलवे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 


इस घटना को लेकर दिवाकर के चचेरे भाई गजेंद्र राम ने बताया कि करीब एक माह पहले दिवाकर के पिता का निधन हुआ था. इसके बाद वे बनारस गंगा स्नान के लिए गए थे.धनबाद स्टेशन पहुंचने से लगभग 10 मिनट पहले दिवाकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

 

आशंका है कि ठंड लगने या हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई होगी.घटना की जानकारी जीआरपी ने परिजनों को दी .जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की.

 

वहीं जीआरपी स्टाफ राकेश कुमार ने बताया कि बेहोशी की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधन के साथ समन्वय कर तत्काल कार्रवाई की गई .यात्री को ट्रेन से उतारकर तुरंत अस्पताल भेजा गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही